कुछ लोगों का स्वभाव हुड़दंग करना, यह बजट सत्र पश्चाताप का मौका है: हंगामा करने वाले सासंदों से बोले PM मोदी
संसद का बजट सत्र आज यानी 31 जनवरी से शुरू हो रहा है. संसद का बजट सत्र आज यानी बुधवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ शुरू होगा. वर्तमान लोकसभा का यह आखिरी सत्र है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी. नई सरकार कार्यभार संभालने के बाद पूर्ण बजट पेश करेगी.
संसद का बजट सत्र आज यानी 31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 9 फरवरी तक चलेगा. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट सत्र होगा. संसद का बजट सत्र आज यानी बुधवार को 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से शुरू होगा. वर्तमान लोकसभा का यह आखिरी सत्र है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10.15 बजे मीडिया को संबोधित किया. माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े वित्तीय बिल समेत कई अहम बिल सदन में पेश होंगे.