दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे हाईवे पर लगा था महाजाम, ट्रकों को नहीं रोक पाए 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

गुरुग्राम. दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर मंगलवार को महाजाम ( Huge Traffic Jam) लगने पर हरियाणा पुलिस के ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) कर्मचारियों पर गाज गिरी है. गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) ने तीन पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया है.

जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ के टिकरी बॉर्डर पर मंगलवार को बड़े वाहनों को दिल्ली में एंट्री करने से रोका गया था. गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल के चलते यह फैसला पुलिस ने लिया था. लेकिन इस वजह से ट्रक और बड़े वाहनों की वजह से दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर भारी जाम लगा था. अब ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए तीन जेड-ईएएसआई को डीसीपी ट्रैफिक ने सस्पेंड कर दिया.

डीसीपी ट्रैफिक विरेन्द्र विज ने बताया कि तीनों कर्मचारियो को ड्यूटी में कोताही बरती और भारी वाहनों को दिल्ली की ओर जाने से नहीं रोका गया. इससे दिल्ली बॉर्डर से इफको चौक तक ट्रैफिक जाम हो गया. डीसीपी ने बताया कि ड्यूटी में कोताही बरतने को लेकर बीर सिंह, कश्मीर सिंह और राजकुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. तीनों ही ईएएसआई हैं.

ज्ञात हो कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल को लेकर भारी वाहनों की एंट्री करने को लेकर एडवायजरी जारी की गई थी. लेकिन इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में ट्रक एमसीडी टोल तक पहुंच गए, जहां ट्रैफिक जाम हो गया.