चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग से 5 लोग जिन्दा जले
नई दिल्ली. प्रीतमपुरा इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से 7 लोग झुलसे और 5 लोगों की मौत हो गयी। झुलसे लोगों उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। इनमें से 5 लोगों की मौत हो गयी। फायर ब्रिगेड की 8 गाडि़यां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है और साथ ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।दरअसल, पुलिस और फायरब्रिगेड को रात को लगभग 8 बजे खबर मिली कि इलको में 4 मंजिला इमारत में आग लग गयी है। इस पर फायरब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच 7 लोगों को घर से बाहर निकाला गया। इसमें से 3 महिलाओं और 2 पुरूषों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ऐसा बताया जिा रहा है कि 4 मंजिला इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। शुरूआती जानकारी के अनुसार शॉट सर्किट या रूम हीटर की वजह से आग लगी होगी। इस बिल्डिंग में कई परिवार रहते हैं। इस घटना से इलाके में मातम का वातावरण है।