अब ईरान के एयरस्ट्राइक ने खोल दी पोल! आखिर कैसे अपने ही जाल में फंस गया पाकिस्तान
नई दिल्ली: ईरान ने जैश अल-अदल आतंकवादी समूह से जुड़े दो आतंकी ठिकानों पर बमबारी कर पाकिस्तान की पोल खोल दी है. ईरान ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी संगठनों के कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है और बताया जा रहा है कि अब तक इस हवाई हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें आतंकी और आम नागरिक भी शामिल हैं. ईरान के हमले के बाद आतंकवादी संगठन जैश अल-अदल ने भी बयान जारी कर कहा है कि ईरान ने बलूचिस्तान में उसके लड़ाकों के घरों को निशाना है. इसका मतलब है कि आतंकी संगठन ने भी माना है कि उसके आतंकवादी बलूचिस्तान में मौजूद हैं.
दरअसल, पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को शरण देता रहा है और आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर चलते रहे हैं. भारत के बाद अब ईरान ने भी पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों पर हवाई हमला किया है. ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चल रहे आतंकवादी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों पर हमला किया. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमले तुरबत और पंचकूर में स्थित आतंकवादी कैंपों पर किए गए. ये आतंकवादी कैंप बलूचिस्तान से 122 किलोमीटर पाकिस्तान की सीमा में हैं. ईरान ने मंगलवार देर रात इन आतंकी कैंपों पर कई रॉकेट हमले किए. ईरान के इन हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं.
इस तरह से देखा जाए तो आतंकवादी संगठन जैश अल-अदल ने बयान देकर खुद ही पाकिस्तान की पोल खोल दी है.. जैश अल-अदल ने बयान जारी कर कहा कि ईरान ने बलूचिस्तान में उसके लड़ाकों के घरों को निशाना बनाया है, जिसके चलते उसके एक लड़ाके के दो बच्चों की मौत हो गई और तीन लड़कियां घायल हो गई. आतंकी संगठन ने माना है कि बलूचिस्तान में उसके आतंकवादी हैं और वहीं पर ईरान ने उनके आतंकियों को निशाना बनाया है.
पाकिस्तान ने ईरान को चेताया
इस बीच जैश अल-अदल आतंकवादी समूह से जुड़े दो ठिकानों को निशाना बनाए जाने के ईरान के दावों के मद्देनजर पाकिस्तान ने पड़ोसी देश द्वारा उसके ‘हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किए जाने’ की बुधवार को कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि इस प्रकार के कदमों का ‘गंभीर परिणाम’ हो सकता है. पाकिस्तान ने ईरान द्वारा किए गए हमले को उसके एयर स्पेस का उल्लंघन बताया और कहा कि यह उसकी संप्रभुता पर हमला है. इतना ही नहीं, उसने ईरान के राजदूत को बुलाकर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की.