ईरान के परमाणु साइट पर हमला, IAEA ने माना - बढ़ेगा रेडिएशन का खतरा

अमेरिका-ईरान की लड़ाई लगातार विध्वंसक होती जा रही है. खासतौर पर ईरान महाविनाशक मोड में ल रहा है. इसी बीच ईरान की ओर से दावा किया गया है कि उसके परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी निकाय में राजदूत रजी नजफी ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के सैन्य अभियानों के दौरान ईरान के नतांज परमाणु परिसर को निशाना बनाया गया.
नंताज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की पुष्टि करते हुए नजफी ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की बोर्ड बैठक में संवाददाताओं से कहा – ‘उन्होंने फिर से ईरान की शांतिपूर्ण और निगरानी में चल रही परमाणु सुविधाओं पर हमला किया.’ जब समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पूछा कि किन केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से जवाब दिया – ‘ये नतांज परमाणु केंद्र है.’