सीजफायर पर माने ईरान-अमेरिका

ईरान को धमकी देते हुए ट्रंप ने कहा था कि ‘आज रात एक सभ्यता की मौत होने वाली है और वो कभी लौट नहीं आ सकेगी’. ट्रंप ने ईरानी सभ्यता ही खत्म करने की ठान ली थी लेकिन अटैक से कुछ घंटों पहले ही ईरान ने ऐसी चाल चली कि ट्रंप भौंचक्के रह गए. ईरान की चाल से ईरान इस तरह खीज गए कि मीडिया के सामने आकर बोल पड़े ‘ये बेईमानी है’. जहां ट्रंप ने ईरान पर अटैक करने की तैयारी कर ली थी, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अमेरिका के आगे गिड़गिड़ा रहा था. कुछ घंटों की बातचीत के बाद ट्रंप ने ये प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया है और ईरान के साथ सीजफायर 2 हफ्तों तक के लिए बढ़ा दिया है.
इस्लामाबाद ने US और ईरान दोनों को एक पीस प्रपोजल भेजा था, जिसमें 2 हफ्तों की मोहलत मांगी गई थी. ईरान और ट्रंप दोनों ने सीजफायर बढ़ाते हुए तय किया है कि 10 सूत्रीय प्रपोजल को आधार रखते हुए पीस टॉक आगे बढ़ाई जाएगी.