राम नगरी में जय श्री राम की गूंज, धर्मपथ से अयोध्या धाम तक PM का रोड शो जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 30 दिसंबर को कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं. उनका धर्मपथ से अयोध्या धाम तक रोड शो जारी है. रास्ते में बैरिकेडिंग के दोनो ओर लोगों की भीड़ सुबह से पीएम मोदी का इंतजार कर रही थी. पीएम मोदी ने गाड़ी से उतरकर उनका अभिवादन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं. थोड़ी देर पहले उनका विमान वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरा. इसके बाद उनका काफिला अयोध्या धाम स्टेशन की ओर निकला. रास्ते में बैरिकेडिंग के दोनो ओर लोगों की भीड़ सुबह से पीएम मोदी का इंतजार कर रही थी. पीएम मोदी ने गाड़ी से उतरकर उनका अभिवादन किया. पीएम अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं और वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी उद्घाटन करेंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे में एयरपोर्ट, हाईवे, रेलवे स्टेशन व रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात अयोध्या को देंगे. इसी के साथ 30 दिसंबर 2023 की तिथि अयोध्या के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो जाएगी और भगवान श्रीराम की नगरी में विकास के नया युग का शुभारंभ होगा.