24 घंटे में 6 मौतें, 358 नए केस, देश को फिर डराने लगा कोरोना

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Corona News) की रफ्तार एक बार फिर से डराने लगी है. भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना फिर सिर उठाने लगा है और अब काल बनकर कहर बरपा रहा है. भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई है और 350 मामले से अधिक नए केस मिले हैं. बीते 2 हफ्ते में 20 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटो में कोरोना वायरस के 358 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 300 केवल केरल में ही दर्ज किए गए हैं. इसी दौरान देश में कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कर्नाटक में 2, पंजाब में एक और केरल से 3 मौत हुई है. फिलहाल, देश में एक्टिव केसों की संख्या 2669 है.