तुष्टीकरण करने वालों को आतंकवाद नहीं दिखता - गुजरात में बोले PM मोदी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं. पीएम मोदी ने आज केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की. केवड़िया में पीएम मोदी 160 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की भी सौगात देने वाले हैं. पीएम मोदी ने आज अपने संबोधन में देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ कश्मीर में 370 को हटाए जाने पर भी बात की. साथ ही उन्होंने सरदार पटेल के सपनों का भी जिक्र किया.

पीएम मोदी ने सोमवार को मेहसाणा में करीब 5800 करोड़ रुपये की रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था. जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें एकता नगर से अहमदाबाद तक हेरिटेज ट्रेन,नर्मदा आरती लाइव के लिए परियोजना, कमलम् पार्क,स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के भीतर एक पैदल मार्ग, 30 नई ई-बसें, 210 ई-साइकिलें और कई गोल्फ कार्ट, एकता नगर में सिटी गैस वितरण नेटवर्क और गुजरात राज्य सहकारी बैंक का ‘सहकार भवन’ से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं.