अंतरिक्ष में भारत के इसरो ने रचा इतिहास, सफलतापूर्वक लांच की गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट

नई दिल्ली. तमाम बाधाओं और चुनौतियों से पार पाते हुए इसरो ने गगनयान मिशन की पहली टैस्ट फ्लाइट लांच कर इतिहास रच दिया है। इसरो शनिवार की सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से गगनयान के क्रू मॉडयूल को सफलतापूर्व लांच किया। इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) और टेस्ट व्हीकल डवलपमेंट फ्लाइट (TV-D1) भी कहा जा रहा है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रहा है कि टीवी-डीवी 1 (क्रू मॉड्यूल) क्रू मॉडयूल मिशन का सफलतापूर्व प्रक्षेपण किया गया है। उन्होंने इस सफलता के इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है।
टेस्ट व्हीकल एस्ट्रोनॉट के लियेबनाये क्रू मॉड्यूल को अपने साथ ऊपर ले गया। रॉकेट क्रू मॉड्यूल को लेकर 16.50 किमी ऊपर जायेगा और फिर बंगाल की खाड़ी में लैण्ड करेगा। इससे पहले शनिवार को टेस्ट मिशन को सुबह लांच 8 बजे करता था। लेकिन खराब इसे 8.45 बजे के लिये फिर से शेड्यूल किया गया। लेकिन लांच से पहले इंजन ठीक तरह से काम नहीं कर पाये जिसकी वजह से लांचिंग स्थगित करनी पड़ी थी।