दिल्ली के कीर्तिनगर के फर्नीचर शोरूम में लगी आग, मौके पर 18 फायरब्रिगेड जुटी आग बुझाने में, आग की चपेट में आये 3 शोरूम

नई दिल्ली. कीर्तिनगर फर्नीचर मार्केट में बुधवार की शाम को आग लग गयी। एक जगह से शुरू हुई आग ने एक-एक कर 3 शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया और आग की भयावहता स्थिति को देखते हुए अग्निशम विभाग की 18 दमकल गाडि़यों को घटनास्थल पर आग को नियंत्रित करने के लिये भेजा गया। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में हताहत नहीं हुआ। फायरब्रिगेड कर्मियों का कहना है कि 3 शोरूम मंें आग लगी थी। लेकिन 2 शोरूम में आग अन्दर नहीं जाने दिया गया। एक शोरूम का काफी हिस्सा जल गया।
क्या है पूरा मामला
शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि दमकल केंद्र को बुधवार शाम साढ़े छह बजे सूचना मिली कि कीर्ति नगर के ब्लॉक-2 स्थित एक शोरूम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही तुरंत 18 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग एक शोरूम के ग्राउंड फ्लोर पर बने शेड में लगी। देखते ही देखते उसने शोरूम के सामने वाले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक कर तीन शोरूम इसकी चपेट में आ गए। इससे पहले की आग और आग बढ़ती तुरंत उसको रोक दिया गया। शाम 7.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। तीनों ही शोरूम में बेसमेंट, भूतल के उपर तीन मंजिल बने थे। एक शोरूम की तीसरी मंजिल पर बने दो दफ्तर और काफी फर्नीचर जल गया। पुलिस आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।