हिन्दुओं को बांट रही कांग्रेस, मेरे लिए गरीबी सबसे बड़ी आबादी- जातीय सर्वे पर पीएम मोदी का हमला
- October 3 2023
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आज तक कांग्रेस ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने एक दूसरे देश के साथ क्या गुप्त समझौता किया है. लेकिन देश देख रहा है इस समझौते के बाद कांग्रेस और ज्यादा देश की बुराई करने लगी है. ऐसा लगता है उन्हें भारत में कुछ अच्छा नहीं लगता. मैं आपको आगाह करता हूं कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की इस नई साजिश से हमें सतर्क रहना चाहिए. अगर देश के ससांधनों पर हक की बात है, तो सबसे पहला हक गरीब का है.