द‍िल्‍ली पुल‍िस के जवानों को म‍िलेगी 2 द‍िन की छुट्टी, G20 सम‍िट की उतार सकेंगे थकान

नई द‍िल्‍ली. द‍िल्‍ली में 8 से 10 स‍ितंबर तक जी20 श‍िखर सम्‍मेलन (G20 summit) के सफल आयोजन पर द‍िल्‍ली पुल‍ि‍स कम‍िश्‍नर ने पुल‍िसकर्म‍ियों की प्रशंसा की है. पुलि‍स कम‍िश्‍नर संजय अरोड़ा (Police Commissioner Sanjay Arora) ने द‍िल्‍ली पुल‍िस (Delhi Police) के जवानों और अध‍िकारी की प्रशंसा करते हुए उनको थकान उतारने के ल‍िए 48 घंटे का ‘र‍िलीफ अवकाश’ देने का ऐलान क‍िया है. इस अवकाश से वो सभी पुल‍िस पर्सनल और अध‍िकारी रीफ्रेश हो सकेंगे जो आयोजन की तैयार‍ियों को लेकर जी जान से जुटे थे.

द‍िल्‍ली पुल‍िस कम‍िश्‍नर संजय अरोड़ा की ओर से जी20 श‍िखर सम्‍मेलन आयोजन ड्यूटी में लगे उन सभी पु‍ल‍िसकर्म‍ियों की थकान उतारने के लिए दो दिन की छुट्टी देने का ऐलान क‍िया गया है. द‍िल्‍ली पुल‍िस के सभी ड‍िप्‍टी कम‍िश्‍नर्स (DCP) को अगले 10 दिनों तक बारी-बारी से 48 घंटे की छुट्टी देने का निर्देश दिया है ताकि वो फ‍िर से नई ऊर्जा के साथ ड्यूटी पर लौट सकें.

दिल्ली पुल‍िस कम‍िश्‍नर अरोड़ा ने जी20 श‍िखर सम्‍मेलन के सफल आयोजन पर जारी संदेश में कहा क‍ि मुझे आपकी योग्‍यता, ईमानदारी, योजना बनाने और सावधानीपूर्वक क्र‍ियान्‍व‍ित करने की क्षमता के ल‍िए सभी की प्रशंसा और सराहना करने के ल‍िए सही शब्‍दों को खोजने में कठ‍िनाई हो रही है. उन्‍होंने कहा क‍ि जट‍िल ओर बहुआयामी होने के बावजूद जी20 व्‍यवस्‍था इतनी आसान और सुचारू लग रही है. आप सभी को मेरी तरफ से बधाई और धन्‍यवाद. मैं आपसे आग्रह करूंगा क‍ि आप इस अपनी टीम के प्रत्‍येक कर्मी तक ये संदेश पहुंचाएं.

द‍िल्‍ली पुल‍िस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताब‍िक शिखर सम्मेलन के दौरान किए गए प्रयासों के कारण डीसीपी को शिफ्ट-वार ब्रेक देने का कार्यक्रम भी बाद में बनाया जाएगा और उसके अनुसार पारित किया जाएगा.