दिल्ली-NCR पर कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा, 50% घरों में वायरल फीवर के पीड़ित

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे अन्य शहरों में पिछले महीने से वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि नजर आ रही है. लोकलसर्कल्स के एक सर्वे के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में वायरल फीवर के मामलों में वृद्धि हो रही है, जहां 50 फीसदी घरों में एक या अधिक सदस्यों में कोविड/फ्लू और वायरल फीवर के लक्षण पाए गए हैं. सर्वे से यह भी पता चला कि अधिकांश लोगों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करना व घर पर भी अपना परीक्षण कराना बंद कर दिया है, जिससे इस क्षेत्र में एक नए कोरोना वेरिएंट के फैलने का खतरा बढ़ गया है.

पिरोला के फैलने का बढ़ा खतरा
कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, जिसका नाम BA.2.86 और उपनाम पिरोला है, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन सहित दुनिया भर के कई देशों में व्यापक स्तर पर फैल रहा है. वैज्ञानिक इसे ओमिक्रॉन से काफी अलग बता रहा है. साथ ही यह भी बताया है कि यह नया वेरिएंट अल्फा और डेल्टा वेरिएंट के करीब है. जैसा कि कुछ लक्षणों में बताया गया है, पिरोला सांस की तकलीफ और गंध या स्वाद की हानि से जुड़ा हुआ है.
50 फीसदी घरों में वायरल बुखार के लक्षण
जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक लोकलसर्कल्स के सर्वेक्षण में नागरिकों से पूछा गया कि दिल्ली एनसीआर में आपके घर में ऐसे कितने लोग हैं. जिनमें वर्तमान में बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, जोड़ों का दर्द, शरीर में दर्द जैसे एक या अधिक कोविड/वायरल/फ्लू के लक्षण हैं. सर्वेक्षण को दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में स्थित घरेलू प्रतिनिधियों से 9,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं. उत्तर देने वाले 61 फीसदी उत्तरदाता पुरुष थे जबकि 39 फीसदी उत्तरदाता महिलाएं थीं. डेटा से पता चलता है कि जबकि 50 फीसदी उत्तरदाताओं ने संकेत दिया कि “सौभाग्य से” उनके घर में कोई भी अस्वस्थ नहीं था.