बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में MLA गोपाल कांडा बरी, 11 साल बाद फैसला

दिल्ली. हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और मौजूदा विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) को 11 साल पुराने साल 2012 के बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड मामले (Airhostess Geetika Sharma) में बरी कर दिया गया है. दिल्ली की दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट ने मंगलवार को मामले में अपना फैसला सुनाया. इस मामले में गोपाल कांडा के अलावा, अरुणा चड्डा को कोर्ट ने बरी कर दिया है.

11 साल पुराने मामले में फैसला आने के बाद मीडिया कर्मियों ने गोपाल कांडा से बात करनी चाही तो उन्होंने कुछ नहीं कहा. केवल हाथ जोड़े और निकल गए. हालांकि, कांडा के वकील ने इतना जरूर कहा कि हमें ऐसे ही फैसले की उम्मीद थी. बता दें कि गोपाल कांडा की एयरलाइंस में एयर होस्टेस के तौर पर काम कर चुकी गीतिका ने 5 अगस्त, 2012 में दिल्ली में अशोक विहार के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

गीतिका ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था और कांडा और उनकी MDLR कंपनी में सीनियर मैनेजर अरुणा चड्ढा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. इस दौरान गोपाल कांडा को गिरफ्तार करने के बाद 18 माह तक जेल में रहना पड़ा. मार्च 2014 में जमानत मिली थी. सहआरोपी अरुणा चड्ढा को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांडा को भी बेल दी गई थी.