PM मोदी 21 जून को UN मुख्‍यालय में योग सेशन का करेंगे नेतृत्‍व, दु‍न‍िया को पढ़ाएंगे प्राचीन परंपरा का पाठ

न्यूयार्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र (UN) सचिवालय में योग सत्र का नेतृत्‍व करेंगे. साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था. इसके बाद दुनिया ने सही मायने में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) को अपनाया है. पीएम मोदी 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UN Headquarters) में पहली बार योग सत्र का नेतृत्व करने जा रहे हैं जोक‍ि भारत के ल‍िए गौरव का व‍िषय होगा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है.

बताते चलें क‍ि भारत संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि है और संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को प्रस्‍ताव‍ित करने के 9 साल बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्षिक स्मरणोत्सव के रूप में यूएन मुख्यालय में इस दिन योग सत्र का नेतृत्व करेंगे. योग सत्र 21 जून को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उत्तरी लॉन में चलेगा. इसी जगह पिछले साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्‍यक्षता के दौरान देश के राष्ट्रप‍िता महात्‍मा गांधी (Mahatma Gandhi) की एक प्रत‍िमा स्थापित की गई थी.
इस बार के ऐतिहासिक योग सत्र में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों, राजदूतों, दूतों, सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वैश्विक और प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है. योग के विशेष सत्र के ल‍िए गेस्‍ट और उपस्थित लोगों को प्रोत्‍साह‍ित करने को योग के अनुकूल पोशाक पहनने के लिए उपलब्‍ध करवाई जाएंगी और योग मैट प्रदान किए जाएंगे.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, ‘मैं अगले सप्ताह यूएन मुख्‍यालय के नॉर्थ लॉन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र के 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने को लेकर उत्साहित हूं.’