The Accidental Prime Minister: सवाल पर मौन रहे मनमोहन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म The Accidental Prime Minister पर बीजेपी और कांग्रेस में राजनीतिक तकरार छिड़ गई है. दोनों पक्षों की ओर से फिल्म को लेकर लगातार बयान दिए जा रहे हैं. इसी विवादित फिल्म पर जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से राय मांगी गई तो उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा. यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है.

अभिनेता अनुपम खेर अभिनीत फिल्म The Accidental Prime Minister का ट्रेलर रिलीज होने के बाद जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनसे इस फिल्म के बारे में राय मांगी गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली और मुस्कुराकर सवाल टाल दिया. फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया था. फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक लगातार 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे थे.