क्रूड ऑयल में भारी गिरावट के बीच कहां पहुंचा पेट्रोल, यहां 80 रुपये से कम हुआ डीजल
नई दिल्ली. मंदी की आशंका के बीच क्रूड ऑयल के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है और यह घटकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया है। इस बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट पिछले करीब 2 महीने से पुराने स्तर पर ही बने हुए है। पिछले हफ्ते तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया था लेकिन तेल पुराने भाव पर ही बिक रहा है।
तेल की कीमत नीचे आने की संभावना
सरकार की तरफ से 21 मई को एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी उसके बाद रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ हालांकि कई रिपोटर्स में तेल की कीमत नीचे आने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी तरफ क्रूड ऑयल घटकर 100 डॉलर प्रति बैरल नीचे पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 96 डॉलर प्रतिबैरल पर पहुंच गया है। वहीं ब्रेंट क्रूड 99 डॉलर प्रति बैरल पर है।