राजस्थान में अशोक गहलोत सीएम बने, सचिन पायलट बनाए गए डिप्टी सीएम

नई दिल्ली।कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के सीएम के नाम का एलान किया जा चुका है और अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम होंगे वहीं सचिन पायलट को डिप्टी सीएम का पद दिया गया है.
सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक अशोक गहलोत को सीएम पद के लिए राहुल गांधी ने चुन लिया है और सचिन पायलट को डिप्टी सीएम का पद संभालने के लिए चुना गया है. सचिन पायलट कांग्रेस मुख्यालय के भीतर पहुंच चुके हैं और शाम 4.30 बजे राजस्थान के नए सीएम का आधिकारिक एलान कांग्रेस मुख्यालय से किया जाएगा. वहीं ये भी खबर है कि सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे.