ठंडी हवाओं और बारिश से दिल्ली वालों को मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम
लगातार चल रही गर्म हवाओं के बाद दिल्ली के मौसम में आज बदलाव देखने को मिलेगा. पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण दिल्ली की हवाओं में भी ठंडक घुल रही है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. साथ ही आज दिनभर बादल छाए रहेंगे. ऐसे में पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान शहरवासियों को राहत मिलेगी.
आईएमडी (India Meteorological Department) के अनुसार इस वीकेंड लोगों को गर्मी कम परेशान करेगी. बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण शुक्रवार के साथ शनिवार और रविवार को भी मौसम में कुछ ठंडक रहेगी. ऐसे में इस वीकेंड तापमान में गिरावट आएगी. आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को अधिकत तापमान 40 डिग्री के अंदर और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के अंदर रहेगा. ऐसे में वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे लोगों का मौसम भी साथ देगा. बता दें गुरुवार को दिल्ली के मौसम में गर्माहट देखी गई थी. शहर में गुरुवार को 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.