टिकट से वंचित कांग्रेसियों को नवाजना शुरू, दुष्यंत बने प्रदेश महासचिव

ग्वालियर। टिकट मिलने से वंचित रह गये कांग्रेसियों को अब प्रदेश संगठन ने एडजेस्ट करने का काम शुरू हो गया है। अब जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुष्यंत साहनी को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है। साहनी की नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। इससे पूर्व भाजपा से गये पूर्व विधायक कमलापत आर्य को भी कांग्रेस में प्रदेश महासचिव पद पर ताजपोशी की गई है।
नये महासचिव बने दुष्यंत साहनी कांग्रेस के सचिव व जुझारू नेता रहे हैं। वह भाराछासं से लेकर युवक कांग्रेस व जिला कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। हंसमुख एवं मिलनसार दुष्यंत साहनी की प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं से नजदीकियां भी हैं। अपने मनोनयन पर दुष्यंत साहनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीश् महासचिव व मप्र के प्रभारी दीपक बाबरिया, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, सुरेश पचौरी, पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव, मप्र के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, लहार विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक केपी सिंह, पूर्व मंत्री एंदल सिंह कंसाना, पूर्व विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर, मप्र के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह , मध्यभारत खादी संघ के अध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा, सचिव बृजमोहन परिहार का आभार प्रकट किया है। वहीं साहनी के मनोनयन पर ग्वालियर शहर व ग्रामीण के समस्त कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।