विहिप ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर। विहिप का एक प्रतिनिधि मण्डल अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के व्ही.एस. कोकजे के नेतृत्व में गुरूवार को भोपाल में राज्यपाल आनंदी बैन से भेट कर एक ज्ञापन दिया। जिसके माध्यम से उन्होने श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिये प्रदेश के राम भक्त जनता व संत समाज की भावनाओं को केन्द्र सरकार तक पहुचांने का आग्रह किया।
राज्यपाल को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हिन्दू समाज 1528 से श्रीराम जन्मभूमि पर राममंदिर के लिये निरंतर संघर्ष कर रहा है। इसके समाधान के लिये कई बार वार्ताओं के प्रयास भी हुये है जो हर बार असफल सिद्ध हुये है। वर्ष 1950 से न्याय पालिका मे भी प्रयास चल रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने विरोधी पक्ष ने मूल मुकदमे की सुनवाई टालने के लिये हर प्रकार की चाले चली। वर्तमान सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश ने इस विषय को प्राथमिकता पर नही रखा। आगे क्या होगा कुछ निश्चित नही है। श्रीराम जन्मभूमि पर राममंदिर का निर्माण हिन्दू समाज का 1528 से ही दृण संकल्प रहा है अनावश्यक विलय हिन्दू समाज के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। वर्तमान परिस्थिति में इसका समाधान यही हो सकता है कि केन्द्रीय सरकार कानून बनाकर श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मण्डल में पूज्य संत श्री प्रणवानन्द प्रकाश जी महाराज, पूज्य संत श्री महामंडलेश्वर दास महाराज, पूज्य संत दुर्गादास महाराज, पूज्य संत चन्द्रमा दास महाराज, विहिप के केन्द्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशपाण्डे, आर.एस.एस. के प्रांत संघचालक सतीश पिपलिकर, विहिप के क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिनेश उपाध्याय, क्षेत्रीय विशेष सम्पर्क प्रमुख राजेन्द्र शर्मा, प्रांत अध्यक्ष पीताम्बर राजदेव, प्रांत संगठन मंत्री मालवा प्रांत ब्रजकिशोर भार्गव, प्रांत संगठन मंत्री महाकौशल प्रांत संजय होल्कर, प्रांत सह संगठन मंत्री मध्य भारत राजकुमार, प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा, प्रांत मंत्री मालवा नन्दकिशोर उपाध्याय, प्रांत मंत्री महाकौशल राजेश तिवारी, प्रांत संयोजक बजरंग दल सुशील सुडोले, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख जितेन्द्र चौहान, शारदा प्रसाद बमन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।