मुरार के एक मकान में चल रहा जुआ के फड से 17 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख और 17 मोबाइल जब्त

ग्वालियर. मुरार थाना इलाके में गुरूवार की रात को पुलिस ने एक किराये के मकान पर दविश देकर जुआ खेलते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही शिवनगर कॉलोनी के बड़ागांव की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से नगदी, 17 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त की है। कुछ लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गये है।
पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के पास से लगभग 1 लाख 94 हजार रूपये नगद, 17 मोबाइल फोन और 5 ताशकी गड्डियां जब्त की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल सिंह तोमर ने बताया था कि खबर मिली थी कि शिवनगर कॉलोनी बड़ागांव के एक मकान जुए का फड संचालित किया जा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने मकान की घेराबंदी कर दविश दी। अन्दर 17 लोग ताशके पत्तों पर दांव लगाते हुए मिले। दविश के दौरान पुलिस को देखकर वहां मोजूद लोगों में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने 17 लोगों को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया। जबकि कुछ आरोपी भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।
पहले बताये गलत नाम
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों ने शुरूआती पूछताछ में गलत नाम बताये थे। लेकिन सत्यापन के बाद दोबारा पूछताछ की गयी। जिसमें उन्होंने अपने सही नाम बताये। आरोपियों में मजदूरी और निजी नौकरी करने वाले लोग भी शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पकड़े गए जुआरी
(1) बृज किशोर पुत्र जनवेद यादव, उम्र 63 वर्ष, निवासी बंसीपुर मुरार।(2) देव सिंह कुशवाहा पुत्र हरप्रसाद कुशवाहा, उम्र 68 वर्ष, निवासी शिवनगर बड़ागांव मुरार, ग्वालियर।(3) बदन सिंह पुत्र भंवर सिंह राणा, उम्र 48 वर्ष, निवासी रतवाई, मोरवन सिंह का पूरा, बिजौली ग्वालियर।(4) हरिओम पुत्र काशीराम प्रजापति, उम्र 58 वर्ष, निवासी खुरैरी, सीताराम कॉलोनी, बड़ागांव मुरार।(5) लज्जाराम यादव पुत्र रामसिंह यादव, उम्र 64 वर्ष, निवासी गेरू वाला बांग्ला, मुरार।(6) गिर्राज सिंह पुत्र धीरज सिंह गुर्जर, उम्र 29 वर्ष, निवासी अभिनंदन वाटिका, पिंटू पार्क, गोला का मंदिर, ग्वालियर।(7) कल्याण उर्फ कल्ली पुत्र रामस्वरूप यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी अमरपाली कॉलोनी, बड़ागांव मुरार।(8) मानसिंह पुत्र पातीराम जाटव, उम्र 41 वर्ष, निवासी प्रेस्टन कॉलेज के पीछे, खुरैरी, बड़ागांव मुरार।(9) देवेंद्र पुत्र कृष्ण कुमार उपाध्याय, उम्र 36 वर्ष, निवासी तृप्ति नगर, थाटीपुर, ग्वालियर।(10) अनिल पुत्र भगवान दास जाटव, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिवनगर, बड़ागांव मुरार।(11) मानसिंह पुत्र प्रहलाद कुशवाहा, उम्र 32 वर्ष, निवासी बैरजा, बिजौली, ग्वालियर।(12) शिव सिंह पुत्र भूप सिंह कुशवाहा, उम्र 48 वर्ष, निवासी प्रेस्टन कॉलेज के पास, खुरैरी, बड़ागांव मुरार।(13) अजब सिंह पुत्र प्रेम सिंह जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवनगर, बड़ागांव मुरार।(14) दशरथ सिंह पुत्र रामसनेही कुशवाहा, उम्र 37 वर्ष, निवासी बांदा, पोस्ट गोहद, हाल निवासी शिवनगर, बड़ागांव मुरार।(15) मुनीम शर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा, उम्र 53 वर्ष, निवासी बरौली, मौ, भिंड।(16) सतीश पुत्र भगवान दास जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिवनगर कॉलोनी, बड़ागांव मुरार।(17) चंद्रशेखर जाटव पुत्र गोविंद सिंह जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी खेरिया मोदी ताल, बिजौली, ग्वालियर।