न्यायिक अधिकारियो को दिया गया मीडिएशन का प्रशिक्षण
ग्वालियर – दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, भिण्ड, गुना, श्योपुर, सागर एवं टीकमगढ़ जिले में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों को होटल आदित्याज में 40 घंटे का मीडिएशन प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया।
सर्वोच्च न्यायालय मीडिएशन एवं कॉन्सीलेशन प्रोजेक्ट कमेटी नई दिल्ली तथा म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों को सीनियर ट्रेनर एमसीपीसी म.प्र. गिरिबाला सिंह एवं सीनियर टे्र्नर एमसीपीसी नई दिल्ली रीमा भण्डारी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रियंक भारद्वाज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर द्वारा सीनियर ट्रेनर एमसीपीसी म.प्र. गिरिबाला सिंह एवं सीनियर ट्रेनर एमसीपीसी नई दिल्ली रीमा भण्डारी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।