रोड शो के दौरान आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान पर पथराव, सिर में चोट आई
- February 11 2022
अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के CM कैंडिडेट भगवंत मान के काफिले पर रोड शो के दौरान पथराव किया गया है। इस पथराव में भगवंत मान के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं, जहां उनकी मरहमपट्टी की जा रही है।
काफिले पर पथराव अमृतसर के अटारी एरिया में किया गया, जहां भगवंत मान अपनी पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो निकाल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भगवंत मान गाड़ी की सनरूफ खोलकर खड़े हुए थे और लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने उन्हें पथराव कर दिया। एक पत्थर मान के सिर में जाकर लगा, जिससे वह घायल हो गए।