वजन कम होगा इंजेक्शन से, ब्रिटेन में हर वीक में लगाया जायेगा
मोटापे से जूझ रहे लोगों का वजन अब इंजेक्शन के माध्यम से कम किया जा सकता है। ब्रिटेन में ऐसे लोगों को हर हफ्ते इंजेक्शन लगाने की तैयारी चल रही है। इस इंजेक्शन के लगने से लोगों को भूख कम लगेगी और वह कम खायेंगे। ट्रायल के दौरान यह इंजेक्शन असरदार साबित हुआ है। इस तरह के उपचार को सेमुलेटिड Semaglutide कहा जाता है।
कैसे काम करता है यह
Semaglutide असल में एक तरह की दवा होती है जो भूख दबाने का काम करती है। इंजेक्शन के माध्यम से बज इस दवा को दिया जाता है। तो यह उस हार्मोन की नकल करता है जो खाना खाने के बाद रिलीज होता है। इस हार्मोन कोGlucagon-Like Peptide-1 (GLP-1) ग्लूकोज कहा जाता है। जब इसे इंजेक्ट किया जाता है तो लोगों को भूख कम लगती है और वह कम खाते हैं। नतीजतन उनका वजन कम होने लगता है। ट्रायल के दौरान सामने आया कि हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ अगर यह इंजेक्शन दिया जाता है तो 68 हफ्ते में औसतन 412 प्रतिशत वनज कम हो जाता है।
ब्रिटिश वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार ट्रायल के दौरान जिन लोगों को यह इंजेक्शन दिया गया था, उनका वर्षभर के भीतर औसतन 16 किलो वजन कम हुआ। वहीं, जिन लोगों को प्लासबो दिया गया था। उनका औसतन 3 किलो वजन ही कम हुआ।
हर हफ्ते लगाया जाएगा इंजेक्शन
इस इंजेक्शन के इस्तेमाल को वहां के ड्रग्स रेगुलेटर नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर एक्सीलेंस (NICE) ने मंजूरी दे दी है। इस इंजेक्शन को हर हफ्ते लगाया जाएगा । NICE ने अभी इस इंजेक्शन को उन लोगों को लगाने की सिफारिश की है जिनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 35 से ऊपर है। वहीं, 30 से 35 के बीच BMI वाले वो लोग भी डॉक्टरी सलाह पर इस इंजेक्शन को ले सकते हैं जो डायबिटीज से भी जूझ रहे है। इसे लेने वाले मरीजों को ये भी सलाह दी गई है कि वो बिना डॉक्टर से पूछे अचानक इस इंजेक्शन को लेना बंद न करें । हालांकि, रिजल्ट दिखने पर और डॉक्टर की सलाह पर इसे बंद किया जा सकता है।