UP Election 1st Phase उत्तरप्रदेश के 11 जिलोें की 58 सीटों पर 623 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
UP Assembly Election 2022 1st Phase Live Updates पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का आगाज आज से हो गया है और उत्तरप्रदेश में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण के रण में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों के 58 सीटों पर मतदान किया जा रहा है और कुल 623 प्रत्याशी मैदान में है। सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है और शाम 6 बजे तक चलेगा।
58 सीटों पर वोटिंग शुरू
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते है।
पहले मतदान, फिर जलपान: पीएम मोदी
पहले चरण की वोटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वोटर्स से बढ़-जढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. याद रखना पहले मतदान, फिर जलपान!’