दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के इन 8 राज्यों में हालात बेकाबू, लौटी लॉकडाउन जैसी सख्ती

नई दिल्ली. कोरोने के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। भारत में एक दिन में 10,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए है जो 33 दिनों में सबसे अधिक है। सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरे को लेकर आगाह किया है। ये राज्य हैं – दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और झारखंड।

देश में ओमिक्रेन केस 1100 पार

भारत में ओमिक्रोन के मरीज तो तेजी से बढ़ ही रहे हैं, कोरोना का पिछले वेरिएंट एक बार फिर सिर उठाने लगा है। दिल्ली और महाराष्ट्र में उन राज्यो में शामिल हैं जहां सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। इसे ही कोरोने की तीसरी लहर करार दिया जा रहा है। देश में ओमिक्रोन की ताजा स्थिति यह है कि अभी 22 राज्यों में 1100 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली और महाराष्ट्र में है। सरकारों को एक बार फिर पाबंदियां लगाना पड़ रही हैं। प्रभावित राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई जा रही हैं। न्यू ईयर की पार्टियों पर लगभग बैन है। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही है कि भारत में भी नए साल का आगाज लॉकडाउन से होगा।