सीएम योगी का गोरखपुर को नए साल में गिफ्ट, 2 दिन में देंगे 1805 करोड़ के विकास योजनाओं का तोहफा
सीएम योगी बुधवार शाम चार बजे नगर निगम के नए पांच मंजिला सदन भवन का लोकार्पण करने के साथ करीब 520 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इनमें 360.45 करोड़ रुपये की लागत वाली 154 परियोजनाओं का शिलान्यास व 159.37 करोड़ रुपये से पूर्ण हुईं 109 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है.
नगर निगम के नवीन सदन भवन परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा भी स्थापित की गई है. सीएम योगी अपने गुरुदेव की इस प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे. वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ताल क्षेत्र में बने विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे.
इस दिन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह 1008.54 करोड़ रुपये की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 276.56 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के अवसर पर सीएम योगी जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
बुधवार को लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
नगर निगम का सदन भवन – 23.45 करोड़ रुपये
आईटीएमएस-प्रथम चरण – 50.25 करोड़
डूडा की तरफ से बनी 40 सडकें – 22.23 करोड़
नगर निगम की तरफ से बनीं सड़कें, नाली आदि – ( संख्या-61) -11.88 करोड़
अमृत योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन विस्तार – 50.56 करोड़ रुपये
बुधवार को इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
सीवरेज योजना – 223.86 करोड़ रुपये
रेलवे बस स्टेशन के सामने मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग – 49.85 करोड़
सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट – 58.40 करोड़
रामगढ़ताल सुंदरीकरण फेज-दो – 35.42 करोड़
सड़क-नाली आदि (संख्या 143) – 15.68 करोड़