देश का अगला सीडीएस कौन, मशक्कत जारी
नई दिल्ली. भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत ने पूरे देश को सदमे में ला दिया रक्षा क्षेत्र को नये आयाम देने वाले जनरल रावत का इस तरह असमय जाना बहुत बड़ी क्षति है। 2 दिन से श्रद्धांजलि देने का दौर जारी है। उनके निधन ने देश के सुरक्षा तंत्र से जुडे सबसे बड़े पद को खाली कर दिया गया है। जिसे शीघ्रता से भरने के लिये सरकार जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने वाली है। ऐसे में अब सवाल यह है कि भारत का अलगा सीडीएस कौना होगा?
यह नाम सबसे आगे चल रहा है
वैसे तो इस पद के लिये तीन नाम सामने आये हैं। लेकिन इसमें सबसे अधिक संभावना आर्मी चीफ जनरल एम. एम नरवणे के नाम पर सहमति बनने की लग रही है। ऐसा अनुमान है कि अगले सीडीएस के तौर पर सरकार तीनों सेनाओं यानी कि आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के चीफ के नाम पर चर्चा कर सकती है। लिहाजा जनरल नरवणे के अलावा एयरफोर्स चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नेवी चीफ एडमिरल आर हरिकुमार भी इस पद के उम्मीदवारों की सूची में शामिल हो सकते हैं।