UP Election 2022: आजम खान से जेल में मिलने पहुंचे शिवपाल यादव, सियासी अटकलों का बाजार गर्म!

सीतापुर. आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में सीतापुर जिला जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान (Azam Khan) से आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने मुलाकात की. यहां उन्होंने रामपुर के सपा सांसद व पूर्वमंत्री आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की. करीब 2 घंटे तक शिवपाल व आजम खान के बीच चली इस मुलाकात के सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं. आजम खान से जेल में मिलने के बाद बाहर आए शिवपाल सिंह यादव मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोला कि इस सरकार में नौकरशाही कंट्रोल में नहीं है. मैंने कई बार मिलने का प्रयास किया. लेकिन इस सरकार में विधायकों के अधिकार भी ले लिए गए है.

आजम खान को जेल में झूठे मुकदमे में रखा है यह बिल्कुल भी गलत है. आजम खान ने विकास किया है किसी के साथ गलत नहीं किया. बीजेपी सरकार यह परम्परा चला रही है यह गलत है. शिवपाल सिंह यादव ने टीईटी की परीक्षा रद्द होने पर भी सरकार को घेरा और कहा कि इस बीजेपी सरकार में 2 बार पहले भी पेपर लीक हुआ है और आज एक बार और हो गया. इस सरकार में कही कंट्रोल नहीं है. जो माफिया पेपर लीक करते है कही न कही सत्ता के लोग भी मिले होते है और उनका मैन रोल होता है. इस सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सब चरम सीमा पर है. हम भी मंत्री रहे है हमने भी सरकार में लेखपालों की भर्तियां कराई थी सभी निष्पक्ष भर्तियां हुई थी.

सपा से गठबंधन पर बोले कि जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है. यह विलम्ब नहीं है यह रणनीति है. कब क्या करना है, कैसे करना है आपके सामने यह रणनीति नहीं बता सकते. जिन्ना के बारे में पूछने पर कहा कि आपने हमारे कई बयान सुने होंगे इसलिए अब जिन्ना पर नहीं बोलना है. और बोले की पांच साल में विकास तो नही हां बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी चरम सीमा पर दिखाई दे रही है शिवपाल यादव ने आजम खान को बड़ा नेता व ईमानदार नेता बताया. हालांकि जेल से निकलने के बाद शिवपाल सिंह ने कहा कि यह मेरे औपचारिक मुलाकात थी. इतना ही नहीं चाचा शिवपाल ने भतीजे अखिलेश से गठबंधन की देरी को राजनीति की रणनीति का हिस्सा बताया.