UP में कांग्रेस की रायबरेली से अदिति सिंह और बसपा वंदना सिंह भाजपा में शामिल
लखनऊ. Aditi Singh Rae Bareli MLA अदिति सिंह रायबरेली विधायक सीट से कांग्रेस से विधायक चुनी गयी अदिति सिंह जबकि पिछले कुछ समय से भाजपा के नजदीक हैं। अब औपचारिक तौर पर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और बसपा BSP विधायक वंदना सिंह भाजपा की सदस्य बनने जा रही है।
अदिति सिंह रायबरेली सदर से कांग्रेस की सीट पर 2017 में पहली बार विधायक चुनी गयी थी। लेकिन अदिति सिंह की सबसे बड़ी पहचान है कि बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी है। अखिलेश सिंह 5 बार के विधायक रहे कुछ समय पहले उनका निधन हुआ है और निधन के बाद से ही भाजपा के अधिक करीब रही हैं। पिछले कुछ समय में सदन में जब-जब मतदान के मौके पर आये अदिति सिंह ने भाजपा के पक्ष में वोट डाला है। कांग्रेस पार्टी उनकी सदस्यता समाप्त करने को लेकर पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को लिख चुकी थी।
रायबरेली भाजपा के लिये सबसे कमजोर इलाकों में एक रहा है और रायबरेली की सदर सीट भाजपा कभी जीत नहीं पायी। अदिति सिंह के तौर पर भाजपा को एक बड़ा चेहरा जरूर हाथ लिगा है। उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले यह भाजपा के लिये अहम फैसला है।