अवैध इंटरनेशल टेलीफोन एक्सचेंज से भारत की सुरक्षा से खिलवाड़, एक्सचेंज से हुआ बड़ा खुलासा
नई दिल्ली. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट की पुलिस ने फरवरी 2021 में दिल्ली के हौजकाजी इलाके में चल रहे अवैध इंटरनेशनल टेलीफोन एक्सचेंज पर जाकर रेड की थी। उस समय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जिसके फ्लैट पर यह सब चल रहा था। लेकिन इसका टेक्निकल हेड जो मास्टरमाइंड है। वह पकड़ से बाहर था क्योंकि उस तक पहुंचने के लिये लीड नहीं मिल पा रही थी।
पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 5 को किया गिरफ्तार
इसके बाद सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट की सायबर सेल ने मौके से बरामद 2 सर्वर का पता लगा है कि यह सर्वर यहां तक कैसे पहुंचे, तब जाकर पुलिस अब इसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पायी है। एक आरोपी को पहले ही पकड़ा जा चुका है। सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट के अधिकारी ने बताया कि सायबर सेल के इंस्पेक्टर जगदीश कुमार, एसआई पवन यादव और कमलेश की टीम ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि 29 सितम्बर को सायबर सेल ने दिल्ली में इस रैकेट के मास्टरमाइंड सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कियका गया है जबकि गिरफ्तार आरोपियों से की गयी पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे सामने आये, जिसको सुनकर दिल्ली पुलिस के होश उड़ गये।
फोन कॉल्स का पता लगाना मुश्किल
पुलिस को पता चला है कि पाकिस्तान सहित कई देशों से आने वाली यह कॉल्स प्रतिदिन भारत सरकार को डेढ़ करोड़ रूपये की चपत लगा रही थी प्रतिदिन टेलीफोन एक्सचेंज के इन सर्वर पर 2 लाख 50 कॉल्स भारत में आती थी। लेकिन यह कॉल कहां से कौन कर रहा है इस का पता लगाना बहुत ही मुश्किल है।