पोर्नोग्राफी केसः राज कुंद्रा आज जेल से होंगे रिहा, अश्लील फिल्म मामले में सेशन कोर्ट ने दी जमानत
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को आखिरकार पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानत दे दी है. करीब 2 महीने तक सलाखों के पीछे रहने के बद राज कुंद्रा आज जेल से रिहा होंगे. उन्हें पोर्न फिल्में बनाने और ऐप्स के जरिए इन्हें वितरित करने के आरोप में इसी साल 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन, अब इस मामले में राज कुंद्रा को 50 हजार मुचलके पर जमानत मिल गई है.
अदालत ने राज कुंद्रा के साथ ही उनके सहयोगी रयान थोर्पे को भी जमानत दे दी है. सोमवार को राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था- ‘इंद्रधनुष यह साबित करते हैं कि बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं.’
मजिस्ट्रेट अदालत से मिली जमानत के बाद आज राज कुंद्रा जेल से बाहर कदम रखेंगे. बता दें, राज कुंद्रा की तरफ से अदालत के समक्ष जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिसके साथ दावा किया गया था कि, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वार दायर पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है. उन्होंने दावा किया कि, उनके कथित पोर्नोग्राफी मामले में सक्रिय तौर पर शामिल होने के कोई सबूत नहीं हैं और इस मामले में उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
बता दें, पोर्नोग्राफी मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच टीम ने राज कुंद्रा सहित तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था. मामला अश्लील फिल्में बनाने और फिर ऐप के जरिए उसे बेंचने से संबंधित है. जिसमें शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है. क्राइम ब्रांच का दावा ह कि उसके पास कुंद्रा के खिलाफ ठोस सबूत हैं. जिसके बाद 19 जुलाई को कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था.