शाह ने राजमाता, अटलजी और वीरांगना को नमन किया
- October 10 2018
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज ग्वालियर प्रवास के दौरान जहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया की छत्री पर पहुंचे और उन्होंने राजमाता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। वह पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैत्रक आवास पर गये जहां पहुंच कर उनके परिजन भतीजी से शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद अमित शाह आजादी की लडाई की वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचे जहां पहुंच कर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं उन्होंने महादजी शिंदे को भी नमन किया।