मुख्यमंत्री श्री चौहान गुजरात के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए
- September 13 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अहमदाबाद में गुजरात के नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और अन्य अतिथियों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुजरात के नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
Tags:
अपना मध्यप्रदेश