ट्रक ड्रायवर की टक्कर से हुई छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर को पकड़ा

गुना. चार दिन पहले राघोगढ़ में ट्रक की टक्कर से हुई छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार को ट्रक की टक्कर से कक्षा 9 के एक छात्र की मौत हो गयी थी।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को जिले के कस्बा राघोगढ़ में ट्रक एमपी 09-एचएच-5135 के चालक द्वारा गंभीर घटना की गई थी जिसमें साइकिल सवार 12 वर्षीय छात्र ऋतिक उर्फ गिर्राज पुत्र रामप्रसाद सैनी की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। इस घटना को लेकर ट्रक के अज्ञात चालक के विरूद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। ट्रक चालक का यह कृत्य गंभीर था और इस घटना के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई थी।

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने ट्रक ड्रायवर के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने व उसे शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है और ट्रक ड्राइवर की पहचान केवल सिंह पुत्र गजराज सिंह अहिरवार निवासी शंकर कॉलोनी राघौगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गैर इरादन हत्या की धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी चालक को जेल भेज दिया है।