Chhattisgarh News: जेल से निकलते ही फिर की दरिंदगी, शख्स को किडनैप कर पहले पीटा, फिर किया अप्राकृतिक सेक्स
रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) से हैरान करने वाली खबर है. यहां जेल से रिहा होते ही एक शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर दो युवकों को पीटा और एक साथ अप्राकृतिक सेक्स (unnatural sex) किया. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है. घटना उरला थाना इलाके की 7 अगस्त की है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 7 अगस्त को पीड़ित युवक थाने आया और बताया कि सुबह करीब 11 बजे उसके साथ मारपीट की गई तथा अप्राकृतिक सेक्स (unnatural sex) किया गया. वह अपने दोस्त सोमनाथ शर्मा के साथ उरला स्थित देशी शराब की भट्टी पर गया था. तभी आरोपी अजय, टिकेंद्र, चंद्रशेखर और शंकर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे. उन्होंने पीड़ित युवक और सोमनाथ शर्मा का अपहरण कर लिया. वे दोनों को चौखड़िया तालाब के पास ले गए. इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौच कर उन दोनों से मारपीट की.
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि मारपीट के बीच सोमनाथ शर्मा वहां से भाग गया. इसके बाद आरोपियो ने पीड़ित युवक को दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए. बताया जा रहा है कि घटना में शामिल आरोपी अजय साहू उरला थाने का निगरानीशुदा बदमाश है. 5 दिन पहले ही वह छेड़छाड के मामले में जेल से रिहा हुआ है.
इन धाराओं में दर्ज हुए मामले
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की और उनको गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अजय साहू, टिकेंद्र और चंद्रशेखर कर्मकार के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 365, 377 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं अपराध और अपराधी
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में अपराधी पुलिस के लिए लगातार चुनौती बने रहे हैं. अपराधी बेखौफ होकर पुलिस प्रशासन को आंख दिखाते हैं. गत 5 सितंबर को भी धर्मांतरण के एक मामले में रायपुर में पुरानी बस्ती थाने में जमकर बवाल हुआ था. थानाप्रभारी के कमरे में दोनों ही पक्षों में जमकर हाथापाई हुई थी. इस घटनाक्रम में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर जूते-चप्पल चलाये थे.