आतिशबाजी के बीच होगा 5 को रामलीला का शुभारंभ

ग्वालियर। छत्री मंडी मैदान में रामलीला का मंचन 5 अक्टूबर से शुरू होगा और 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार रामलीला समारोह का मचंन विशेष आकर्षक के साथ देश के प्रसिद्ध हरीबाबा रामकृष्ण लीला मण्डल ,स्वामी रसिक बिहारी महाराज वृंदावन के निर्देशन में किया जायेगा। यह जानकारी रामलीला समारोह के अध्यक्ष विष्णु गर्ग और कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य आर्कषण में 9 अक्टूबर को धनुष यज्ञ,लक्ष्मण-परशुराम संवाद,15अक्टूबर को लंका दहन,17 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति एवं हनुमानजी द्वारा 300 फीट उचाई से उडान भर संजीवनी बूटी लाना,19 अक्टूबर को रावण वध, तरणी सेन वध, नारान्तक वध,राम-रावण युद्ध का मचंन किया जायेगा। इस दौरान विशेष आकर्षक झांकियों के साथ चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से निकाला जायेगा। चल समारोह मंदिर से शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर मार्ग,घोडा चोक,दाल बाजार,नया बाजार चौराहा,लोहिया बाजार,पाटनकर बाजार,दौलत गंज,महाराज बाडा,साराफा बाजार,डीडवाना ओली,गस्त का ताजिया,नई सडक,हनुमान चौराहा से होते हुए रात 10 बजे छत्री प्रागंण पहुंचेगा। उसके बाद 60 फीट उचे रावण,मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जायेगा ।