पानीपत: जमीनी विवाद के चलते बेटे ने ली मां की जान, गला घोंटकर की हत्या
- September 6 2021
पानीपत. हरियाणा के पानीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बेटे ने जमीनी विवाद के चलते अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. मामला जिले के बबेल गांव का है. जहां एक बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या (Murder) कर दी. मां की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य हॉस्पिटल भिजवा दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.