Sidharth Shukla Death: मां ने द‍िया पुल‍िस को बयान- 'रात को ठीक था, सुबह सो कर ही नहीं उठा'

RIP Sidharth Shukla (1980 – 2021): टीवी एक्‍टर स‍िद्धार्थ शुक्‍ला (Sidharth Shukla) अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. उनका आज सुबह द‍िल का दौरा पड़ने से न‍िधन (Sidharth Shukla dies of heart attack) हो गया है. कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ की जांच की थी और करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उन्हें ‘डेथ बिफोर अराइवल’ घोषित किया था. कूपर अस्‍पताल में स‍िद्धार्थ के शव का पोस्‍टमार्टम शुरू हो चुका है और इसकी र‍िपोर्ट आने में लगभग 4 से 5 घंटे लगेंगे. इसी र‍िपोर्ट के बाद ये साफ होगा क‍ि आखिर स‍िद्धार्थ की मौत की असली वजह क्‍या है. दूसरी तरफ पुल‍िस इस मामले में सभी करीबियों से पूछताछ कर रही है. ऐसे में स‍िद्धार्थ शुक्‍ला की मां ने बेटे की मौत पर अपना बयान दर्ज कराया है.

पुल‍िस इस पूरे मामले में पहले ही क‍िसी तरह के फाउल प्‍ले होने की बात से इंकार कर रही है. स‍िद्धार्थ की मां ने पुलिस को द‍िए बयान में कहा है, ‘रात तक स‍िद्धार्थ पूरी तरह ठीक था. रात को खाने के बाद सोने चला गया लेकिन सुबह वह सोकर ही नहीं उठे.’ बता दें कि इससे पहले एक्‍टर के परिवार ने साफ कर द‍िया था कि स‍िद्धार्थ क‍िसी भी तरह के मानसिक दबाव में नहीं थे.

जानकारी के अनुसार स‍िद्धार्थ रात में कुछ दवाएं खा कर सोए और सुबह जब उनकी मां ने दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं म‍िला. उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया और अस्‍पताल प्रशासन ने उन्‍हें मृत घोषित कर द‍िया. परिवार का कहना है कि स‍िद्धार्थ क‍िसी भी तरह के मेंटल प्रेशर में नहीं था. पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में कोई फाउल प्ले सामने नहीं आया है. सिद्धार्थ शुक्ला के मामले में बीएमसी हेल्थ विभाग की टीम कूपर अस्पताल पहुंची है और इस मामले में कूपर अस्पताल के डीन से पूरी जानकारी ले रही है. कूपर अस्पताल के डीन ने बताया कि जब सिद्धार्थ को अस्पताल लाया गया था तो उनकी पहले ही मौत हो गयी थी. आगे पुलिस को सूचना दी गई है क‍ि वो बॉडी का पंचनामा करेंगे और उसके बाद आगे मेडिकल प्रोसेस के तहत पोस्ट मार्टम वगैरह किया जाएगा. कूपर अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार पोस्ट मोर्टम करने वाले हैं.

इस बीच बिग बॉस 13 के उनके कई साथी कंटेस्‍टेंट और स‍ितारे स‍िद्धार्थ के परिवार के पास पहुंच रहे हैं. बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ उनके घर पहुंचे हैं.

स‍िद्धार्थ शुक्‍ला टीवी शो बाल‍िका वधु से सुपरह‍िट हुए थे. इसके अलावा वह कई सीरियल्‍स में नजर आए. स‍िद्धार्थ बिग बॉस 13 के व‍िजेता रह चुके हैं. हाल ही में वह वेब शो ‘ब्रॉकन बट ब्‍यूटीफुल 3’ में नजर आए थे. सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को हुआ था. उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया था. और बाद में आरबीआई में सिविल इंजीनियर नौकरी भी की थी. साल 2005 में उन्होंने ‘वर्ल्ड बेस्ट’ मॉडल कंपीटिशन में हिस्सा लिया था. ये कंपीटिशन तुर्की में हुआ था. वह पहले भारतीय और एसियन थे जिन्होंने ये टाइटल जीता था. इस कंपीटिशन में लेटिन अमेरिका और यूरोप से लोग आए थे.