दिनदहाड़े चोर ने 5 लाख की ज्वेलरी की चोरी, 1 लाख नगद कैश सहित 5 लाख रूपये का माल पार
ग्वालियर. सूने मकानों की सुरक्षा के लिये अलमारी से दरवाजे तक 5 ताले लगा रखे थे पर यह सुरक्षा भी चोरी की वारदात को नहीं रोक सकी। चोर गैंग ने दिनदहाड़े सूने मकान के ताले चटकाकर अलमारी से 1 लाख रूपये कैश, पुश्तैनी जेवरात चोरी किये हैं। घटना का पता उस वक्त लगा जब परिवार बाहर से घर लौटा।
घटना पड़ाव के कुशल नगर में बैंक कर्मचारी के घर की है। घटना का पता चलते ही मंगलवार की दोपहर पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बार चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। घर के मालिक ने अपनी गाड़ी के चालक समेत 2 पर शक जताया है। पुलिस ने संदेहियों से भी पूछताछ कर रही है।
क्या है मामला
शहर के पड़ाव स्थित कुशल नगर निवासी राहुल दीक्षित पुत्र सोहन लाल दीक्षित बैंक कर्मचारी है। राहुल के पिता एडवोकेट हैं। राहुल सुबह अपनी ड्यूटी के लिए निकला था। पत्नी 2 दिन पहले ही रक्षाबंधन के लिए मायके गई थी। राहुल को मां.पिता भिंड अपने पुश्तैनी घर गए थे। मकान सूना थाए इसलिए अलमारी से लेकर बाहर मुख्य दरवाजे तक 5 लॉक लगाए थे। इसके बाद भी उनके दफ्तर के लिए जाते ही दिनदहाड़े चोर घर में दाखिल हो गए। एक.एक कर 5 ताले तोड़कर अंदर अलमारी में रखा कैश और गहने चोरी कर ले गए हैं। चोरी का पता दोपहर में उस समय लगाए जब राहुल लंच के लिए घर लौटेए तो देखा कि ताले टूटे पड़े हैं। अंदर पहुंचेए तो उनके तथा पिता के कमरे का ताला टूटा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वहींए पीड़ित ने ड्राइवर समेत एक अन्य पर चोरी का संदेह व्यक्त किया है।
यह सामान ले गये चोरी कर
बैंक कर्मचारी राहुल ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से 2 हार, लगभग 5 तौला वजनी, 9 अंगूठी 5 तौला, 5 जोड़ी टॉप्स, चांदी के जेवरी समेत अन्य सामान पर कर ले गये। चोर अलमारी में रखा एक लाख रूपये नगद भी चोरी कर ले गये हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।