पत्नी ने पति को पीटा जमकर, मायके जाने से रोक रहा था तो पत्नी से लात घूसों से पति की कर दी पिटाई

ग्वालियर. पति को पत्नी के मायके जाते समय रोक-टोक करना जरा महंगी पड़ गयी। पत्नी का मूड़ खराब हो गया और पत्नी ने लात घूसों से पति की पिटाई कर दी और इतना ही नहीं पत्नी को लेने आयी उसकी मां ने भी दामाद पर हाथ साफ करते हुए 2 से 3 चाटें मार दिये। घटना तोमर मुर्गी फार्म पर एक दिन पहले की है। घायल पति ने मामले की शिकायत माधवगंज थाने में की है। जिस पर पुलिस ने मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पत्नी और सास के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

क्या है पूरा मामला

माधवगंज गुढ़ा गुढी का नाका तोमर मुर्गी फार्म निवासी आकाश (25) पुत्र शिव नारायण शर्मा की सास विमला शर्मा रविवार को घर आई थी। दोपहर में आकाश की पत्नी पूजा (23) ने पति को बताया कि वह अपनी मां के साथ मायके जा रही है। पति ने पूछा कितने दिन के लिए जा रही हो। इस पर पूजा ने बताया कि एक महीने के लिए जा रही हूं। यह सुनकर आकाश ने कहा कि ठीक है एक महीने बाद वह आकर उसे ले जाएगा। इस पर पत्नी ने कहा कि तुम लेने मत आना मेरी मर्जी होगी तो मैं खुद आ जाऊंगी। इस पर पति ने उसे टोका। यहीं झगड़ा होने लगा तो पूजा ने पति से गाली गलौंज शुरू कर दी। विरोध करने पर पूजा ने पति की लाल घूसों से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं सास विमला ने भी आकाश की पिटाई की। पत्नी और सास मारपीट कर अपना सामान लेकर चली गईं। घटना के बाद पीड़ित माधवगंज थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की।

पैर की उंगली में चोट, कोहनी और गाल भी घाव

जब युवक थाने पहुंचा तो उसके पैर की अंगुली में खून निकल रहा था। कोहनी में चोट थी और गाल पर भी नाखून के खरोंचे थीं। पुलिस ने तत्काल युवक का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मारपीट करने वाली पत्नी पूजा और उसकी मां विमला पर मारपीट का मामला दर्ज किया है।