Durg News: हरियाणा के रहने वाले CISF जवान ने छत्तीसगढ़ में खुद को मारी गोली

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई (Bhilai) में एक सीआईएसएफ (CISF) के जवान ने स्वयं पर गोली चलाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इस घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई. जवान मूलतः हरियाणा का रहने वाला सुदर्शन सिंह था, जो सीआईएसएफ में हवलदार के पद पर पदस्थ था. खुदकुशी करने का कारण अभी अज्ञात है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. सुदर्शन सिंह की डयूटी शस्त्रागार में लगी थी. वहीं पर हवलदार ने दोपहर को अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. घटना की जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौेके पर पहुंचे.

पास में ही ड्यूटी कर रहे थे जवान

पुलिस के मुताबिक सुदर्शन सिंह ने जब स्वयं पर गोली चलाई तब वहां पर समीप ही अन्य जवान भी तैनात थे जो गली चलने की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुच गए, लेकिन गोली लगने से सुदर्शन की तुरंत ही मौत हो गई थी. बताया जाता है कि जिस पिस्टल से सुदर्शन ने गोली चलाई, उसमें सिर्फ एक ही गोली लोड की गई थी. घटनास्थल से मृतक का एक मोबाइल फोन मिला है, जिसे जब्त कर पुलिस जांच करवा रही है. फिलहाल भिलाई पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

घटनास्थल पर से एफएसएल की टीम ने कुछ साक्ष्यों को इकट्ठा किया है, लेकिन अभी तक खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. दुर्ग के एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि जवान ने खुद को क्यों गोली मारी इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल में जांच कर रही है.