कुलगाम में बीएसएफ के काफिले पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में घिरे 3 आतंकी
जम्मू कश्मीर. स्वतंत्रता दिवस से ठीक तीन दिन पहले आतंकियों ने एक बार कायराना हरकत का परिचय देते हुए जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बीएसएफ के जवानों पर हमला बोला है। आतंकी हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि तीन आतंकियों को सेना के जवानों ने घेर लिया है। बीएसएफ के काफिले पर ये हमला दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मालपोरा काजीगुंड के पास श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर हुई है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है।
इस घटना के बारे में कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि कुलगाम में आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर फायरिंग की है। इस घटना में किसी जवान के घायल होने की सूचना नहीं है। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ के जवानों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।