दिल्ली मेट्रो की सबसे लम्बी लाइन का शुभारंभ शुक्रवार को होगा

नई दिल्ली. केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीपपुरी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार 6 अगस्त को पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी -संजयझील से मयूर बिहार पॉकेट-1 सेक्शन मेट्रो ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।

सीधी मेट्रो मजलिस पार्क तक जायेगी

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उद्घाटन समारोह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शुक्रवार की सुबह 10.15 बजे किया जायेगा। जिसके बाद दोपहर 3 बजे इन स्टेशनों का यात्री सेवाओं केलिये खोल दिया जायेगा। पिंक लाइन की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी कॉरिडोर 59 किमी लम्बा है। त्रिलोकपुरी -मयूर-विहार पॉकेट एक के बीच मेट्रो सेवायें शुरू होने से पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा कोरिडोर बन जायेगा। इस लाइन के शुरू हो जाने के बाद शिवविहार से मजलिस पार्क तक सीधी मेट्रो सेवा उपलब्ध हो जायेगी।