मुरैना आरटीओ ने 8 बसों परमिट किये निरस्त, यात्रियों से गलत व्यवहार की सजा
ग्वालियर/मुरैना. सवारी-यात्रियों के साथ गलत व्यवहार करना बस संचालक को महंगा पड़ गया है। जिला परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा ने बुधवार को 8 बसों के परमिट निरस्त कर दिये हैं। इन बसों को ग्रामीण इलाकों की सवारी -यात्रियों को शहर की सीमा से जोड़ने के लिये परमिट दिया गया था।
आरटीओ रिंकू शर्मा के अनुसार सूत्र सेवा के तहत धर्मेन्द्र ट्रेवल्स प्रायवेट लिमिटेड की 8 बसों को परमिट जारी किये गये थे। परमिट लेते समय जो कागजात प्रस्तुत किये गये थे। उनमें गड़बड़ी मिली है तथा सवारियों के साथ बस संचालक का व्यवहार गलत पाया गया था। इसकी शिकायतें लगातार परिवहन विभाग को मिल रही थी। इस कारण से परिवहन अधिकारी ने उनके परमिट निरस्त किमये हैं। इसके साथ ही जिले के 6 रूट बस के परमिट निरस्त किये गये हैं। यह कार्यवाही चम्बल संभाग मुरैना के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय द्वारा की गयी है।
8 बसों के परमिट निरस्त
जिन 8 बसों के परमिट जिला परिवहन अधिकारी द्वारा निरस्त किये गये है वह है यह बसें
1-MP-30-पी-0622
2-MP-30-पी-0623
3-MP-30-पी-0626
4-MP-30-पी-0627
5-MP-30-पी-0628
6-MP-30-पी-0629
7-MP-30-पी-0631
8-MP-30-पी-0633