छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कलह बढ़ी, सदन छोड़कर बाहर निकले TS सिंहदेव, पुनिया ने किया फोन, फिर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह (Brihaspati Singh) के काफिले पर हुए हमले के मामले में मंगलवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. स्वास्थ्य मंत्री टीएम सिंहदेव (TS Singhdeo) अपने ही सरकार के विरोध में आए गए और सदन से वॉकआउट किया. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार जांच का आदेश नहीं देती या बयान जारी नहीं करती, मैं खुद को इस सदन के सत्र का हिस्सा बनने के योग्य नहीं पाता. टीएस सिंहदेव और सीएम भूपेश बघेल के आमने-सामने आता देख पीसीसी प्रभारी पीएल पुनिया ने दखल दिया. सदन से बाहर निकले टीएस सिंहदेव को पुनिया ने फोन किया. इसके कुछ देर बार टीएस सिंहदेव वापस सदन में पहुंचे.

छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएस पुनिया के फोन के बाद टीएस सिंहदेव अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना हुए. टीएस सिंहदेव ने कहा कैबिनेट के साथियों ने बुलाया है. साथियों से मिलने विधानसभा जा रहे है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात होगी.

मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया बड़ा बयान

टीएस सिहदेव के मुद्दे पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि बातचीत कर सब बातों को सुलझा लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि एफआईआर में कही भी विधायक ने हत्या का आरोप नहीं लगाया है. रविंद्र चौबे ने कहा, '
मुझे लगता है कि मंत्रिमंडल के वरिष्ठ साथी टीएस सिंहदेव का पूरा वक्तव्य आपने ध्यान से देखा नहीं. घटनाचक्र में गृहमंत्री के बयान के सम्बंध में मुख्यमंत्री ने कहा था और बृहस्पति सिंह की सुरक्षा की मांग प्रतीपक्ष ने की थी. गृहमंत्री का वक्तव्य भी आया और गृहमंत्री ने सामान्य घटनाक्रम पर वक्तव्य दिया, तथ्यों के आधार पर.

रविंद्र चौबे ने कहा, 'स्वास्थ्य मंत्री ने उल्लेख करते हुए यह जरूर कहा कि कुछ बातों का समावेश जरूर किया जाना चाहिए था. विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपक्ष की मांग पर जैसा उन्होंने कहा था कि गृहमंत्री का घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण आएगा उसे पटाक्षेप माना जाना चाहिए था. प्रश्न केवल यह था कि टीएस सिंहदेव के चलते हुए वक्तव्य के फौरन बाद टिप्पणी करते हुए सदन छोड़कर चले गए. गलतफहमी के चलते चले गए. बातचीत करकर समाधान निकाला जाएगा.

पीएल पुनिया ने टीएस सिंहदेव को मनाया!

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हुए हंगाने के बाद पीएल पुनिया ने कहा,' छोटा सा मामला था गाड़ी को ओवरटेक करने का. 3 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. मैं समझता हूं बृहस्पति सिंह ने जो कहा है, उसमें वास्तविकता नहीं है. टीएस सिंहदेव और सीएम भूपेश बघेल से बात हुई है, समाधान निकल जाएगा.'

पूर्व सीएम रमन सिंह ने किया पलटवार

कांग्रेस में मची घमासान पर विपक्ष ने निशाना साधा है. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 2.5 साल आते आते छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह बिखर चुकी है. आज देखने को मिला की सरकार के मंत्रीसरकार के प्रति अविश्वास प्रकट करते है और कहते हैं कि जब तक मुझे संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा तब तक मैं विधानसभा में कदम नहीं रखूंगा. जब मंत्री का भरोसा सरकार से उठ गया है तब छत्तीसगढ़ की 2.7 करोड़ ज़नता क्यों भरोसा करेगी?