प्रदीप भाजयुमो के आईटी सहप्रभारी

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने सक्रिय युवा कार्यकर्ता प्रदीप कुमार शर्मा को आईटी सह प्रभारी मनोनीत किया है।

नियुक्ति पत्र में जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने आशा जताई कि श्री शर्मा अपने दायित्व को पूरी निष्ठा एवं लगन से निभाकर युवा मोर्चा के कार्य को गति प्रदान करेंगे। अपने मनोनयन पर प्रदीप कुमार ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। प्रदीप के मनोनयन पर भाजयुमो महामंत्री निर्दोष शर्मा सहित अन्य युवा मोर्चा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनायें प्रेषित की है।