लोकायुक्त का छापा-लेखाधिकारी के निवास 3 मकान, 3 कारें, 8 लाख नगद कैश और 20 तोला सोना मिला, कार्यवाही जारी
ग्वालियर/मुरैना. नगरनिगम के लेखाधिकारी संतोष शर्मा के बसंत बिहार स्थित मकान पर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार की सुबह छापा मार कर कार्यवाही को अंजाम दिया है। लोकायुक्त की टीम को भारी मात्रा नगद कैश और सोने की ज्वेलरी मिली है। इसके साथ ही नैनागढ़ स्थित ट्रैक्टर की एजेंसी और ग्वालियर स्थित उनके मकान पर भी लोकायुक्त ने कार्यवाही की है। मुरैना और ग्वालियर के मकानों से नोटों की गड्डियां और ज्वेलरी मिली हे। अभी भी कार्यवाही जारी है।
लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर कवीन्द्रसिंह चौहान ने बताया है कि छापे के दौरान संतोष शर्मा के घर से मात्रा में कैश जो कि 500-500 के नोटों में है और सोना भी बरामद हुआ है। लोकायुक्त की टीम संतोष शर्मा से पूछताछ कर रही है इस समय टीम के सदस्य नगरनिगम कार्यालय में आ चुके हैं। यहां वह संतोष शर्मा के कागजातों की जानकारी निकाल रहे हैं। अभी तक कार्यवाही 3 मकान, 3 कारें, 8 लाख नगद कैश और लगभग 20 तोला सोना मिला है।
10 वर्षो से एक ही जगह रहें लेखाधिकारी
संतोष शर्मा मुरैना में पिछले 10 वर्षो से लेखाधिकारी के पद पर काबिज है। इससे पहले वह कैलारस में सीएमओ के पद पर पदस्थ रहें। ऐसा बताया जाता है कि ऊंची राजनीतिक पहुंच की वजह से अभी तक उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।